राजनांदगांव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम शाम को पहुंचेंगे डोंगरगढ़, कल जाएंगे कचारगढ़
17-Feb-2022 12:07 PM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम शाम को पहुंचेंगे डोंगरगढ़, कल जाएंगे कचारगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम गुरुवार देर शाम को डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह  महाराष्ट्र सीमा स्थित कचारगढ़ मेला में शामिल होने रवाना होंगे। गोंदिया जिले के दर्रेकसा से सटे कचारगढ़ में इन दिनों आदिवासी समुदाय का एक बड़े मेले का आयोजन चल रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के  सबसे भव्य मेले में कचारगढ़ मेले की गिनती होती है।

मिली जानकारी के अनुसार श्री मरकाम कोंडगांव में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 8.30 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। डोंगरगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन तडक़े 5 बजे वह कचारगढ़ जाएंगे। कचारगढ़ मेले में शामिल होने के बाद वह अपरान्ह 11 बजे डोंगरगढ़ आएंगे। तत्पश्चात  दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम राजनांदगांव जाएंगे। राजनांदगांव में श्री मरकाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेंगे। बताया गया कि श्री मरकाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जिले  की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news