राजनांदगांव

अलसुबह बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
17-Feb-2022 12:57 PM
अलसुबह बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

   दिनभर सूर्य की लुकाछिपी    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
मौसम ने एक बार फिर करवट बदलते गुरुवार अलसुबह झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं बीती रात भी करीब 2 से 3 घंटे बारिश होने की खबर है। इधर गुरुवार दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं दिनभर सूर्य की लुकाछिपी  होती रही। इधर लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी मिली। इसके साथ ही लोगों को अलसुबह हुई बारिश से ठंड का अहसास भी हुआ।

बुधवार देर रात को मौसम ने करवट बदलते रात करीब 2 बजे से अलसुबह 6 बजे तक झमाझम बारिश हुई।  काले बादल छाने के साथ ही झमाझम बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।  सुबह बारिश थमने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं सूर्य की लुकाछिपी की स्थिति बन रही थी। इधर आसमान में काले बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले देश के उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश जैसे राज्यों में जमकर बर्फबारी भी देखने को मिली। जिसके चलते अंचल में भी ठंडी हवा चलने लगी है। वहीं फरवरी के दूसरे सप्ताह में गर्मी का अहसास होने लगा था। आज अलसुबह बारिश होने से शहर समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश होने की खबर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news