राजनांदगांव

श्रीराम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय-गीता
17-Feb-2022 5:01 PM
श्रीराम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय-गीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी ।
ग्राम मुड़पार में दक्षिण मुखी हनुमान महायज्ञ के एकादश वर्ष पर 10 से 16 फरवरी तक सप्त दिवसीय सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय श्री हनुमत महायज्ञ एवं दिव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजन समिति ने अध्यक्ष श्रीमती साहू को पुष्पहार, श्रीफल, श्रीराम गमछा एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने संतों से आशीर्वाद लेकर कथा का श्रवण किया। उन्होंने आयोजक समिति एवं ग्रामीणों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सर्वथा अनुकरणीय है।  भगवान राम ने अपने चरित्र के माध्यम से लोक और समाज में यह प्रदान की इस जीवन में अनेक कष्टों को सहन करते हुए भी कभी भी अपने स्वधर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ को शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ कर्म कहा गया है। इनकी सुगंध समाज को सुसंगठित कर एक व्यवस्था देती है। यज्ञ करने वाले अपने आप में दिव्य आत्मा होते हैं। यज्ञ के माध्यम से अनेक  सिद्धियां प्राप्त की जा सकती है। यज्ञ मनोकामना को सिद्ध करने वाला होता है। यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। कार्यक्रम में प्रतिदिन ख्याति प्रात मंडलियों द्वारा रामायण एवं पंडवानी कार्यक्रम हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news