गरियाबंद

कबीर आश्रम में टीनशेड का भूमिपूजन
17-Feb-2022 6:16 PM
कबीर आश्रम में टीनशेड का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम,17 फरवरी। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में कबीर आश्रम में टीनशेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। तत्पश्चात नेहरू घाट पर सौंदर्यीकरण एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर जगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इस पवित्र संगम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की अस्थियंा विसर्जित हुई थी, ये क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जिस तरह से राजिम के महत्व को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से पूरे देश और दुनिया में जाना जाता है उसी तरह से हम सबके लिए नेहरू स्तंभ भी पुण्य स्थल है। डॉ महंत ने कहा कि भारत में उत्थान और तरक्की का नींव पं. जवाहर लाल नेहरू ने रखा। वे 18 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में सच्चे मन से देश की सेवा की। नेहरू जी के कारण ही भारत का अंतर्राष्ट्रीय संबंध अन्य देशों में बना।

उन्होंने लोकतंत्र और समाजवाद की स्थापना किया। भिलाई का कारखाना उनकी देन है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर उन्होने मंच से ऐलान किया कि नवापारा शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए अधिक से अधिक राशि स्वीकृत हो ऐसा हम प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू स्तंभ अपने आप में विशेष स्थान है। पिछले तीन वर्षो से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता की भलाई के लिए योजना बनाकर मूलभूत काम कर रहे है। किसी को भूखे मरने नही दिए।

पं. जवाहर लाल नेहरू पुल के बाजू पुराने पुल के मरम्मत एवं रेस्ट हाऊस के लिए उन्होंने बजट में प्रस्ताव रखकर पास कराने की बात कही। अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि महापुरूष पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा यहां स्थापित हुई है। इससे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। अपने दायित्व को समझकर काम कर रहे है। इस शहर में राजीव गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है और गांधी चौक का सौंदर्यीकरण भी। श्रीसाहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के माध्यम से यहां के नागरिकों के स्वप्न और आवश्यकता को लगातार पूरा किया जा रहा है।

प्रारंभ में पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने स्वागत भाषण में अपने कार्यकाल के अल्प समय में ही जो काम किया है उसे संक्षिप्त में बताया। उन्होंने कहा कि गोपाल गौ शाला के पास महात्मा गांधी की सभा हुई थी। इस स्थल को स्मृति स्थल के रूप में बनाया जाएगा। इसके लिए 40 लाख रूपए की स्वीकृति हुई है। प्रियदर्शनी बस स्टैण्ड में इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाई जाएगी।

सभी अतिथियों का शानदार स्वागत कांग्रेसजनों ने फूलमाला पहनाकर शॉल-श्रीफल से किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू, पालिका सभापति संध्या राव, मनोहर लाल संचेती, चतुर जगत, संदीप पारख, अशोक गोलछा, मेघनाथ साहू, रामा यादव, राजा चांवला, मंगराज सोनकर, अजय साहू, अजय कोचर, लोकिन साहू, अनुप खरे, हेमंत साहनी, शाहिद रजा, स्वर्णजीत कौर, धनेश्वरी डांडे, दीपाली राजपूत, भागवत साहू, ज्ञानचंद यादव, बल्लू देवांगन, अभिजीत श्रीवास, माखन निषाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news