कोण्डागांव

पीएलसी समूह की साप्ताहिक कार्यशाला
17-Feb-2022 6:20 PM
 पीएलसी समूह की साप्ताहिक कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 फरवरी। केशकाल में भाषा और गणितीय कौशल विकास हेतु आयोजित कार्यशाला - जिला कोण्डागांव अंतर्गत विकासखंड केशकाल में 15 फरवरी को विकासखंड स्तरीय पीएलसी समूह का साप्ताहिक कार्यशाला आयोजित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में भाषा और गणितीय कौशल विकास व कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा किया गया। ,कार्यशाला में भाषा एवं गणितीय कौशल विकास व सातवां एवं आठवां सप्ताह में किए जाने वाली गतिविधियों को संचालित कर विकासखंड स्तर पर वर्क बुक तैयार करने पर कार्य किया जाना है।

विकासखण्ड पीएलसी की कौशल विकास हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बीआरसी कार्यालय केशकाल में प्रत्येक 15 फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

 इस कार्यशाला में सी.एल. मंडावा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी केशकाल, मनोज दुबे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रकाश साहू विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, बलराम नाग बीआरपी, कौशल नेताम बीआरपी, जिला पीएलसी समूह से विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश दुबे, नेहरू लाल कुंभकार, थानूराम पोर्ते, दीपक नायक, नरसूराम मरकाम और विकास खण्ड स्तरीय के सभी पीएलसी सदस्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news