राजनांदगांव

सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी दोबारा सरकार-मरकाम
19-Feb-2022 4:15 PM
सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगी दोबारा सरकार-मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले में हैं, जिसके अंतर्गत 18 फरवरी को शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर मैनुअल एवं डिजिटल सदस्यता अभियान की बारीकी से समीक्षा की। पश्चात निर्माणाधीन कांग्रेस भवन स्थल का निरीक्षण किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों, जोन प्रभारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं जिला पदाधिकारियों सहित प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस प्रभारी प्रदेश महामंत्री अरूण सिसौदिया, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई की उपस्थिति में आयोजित की थी।

आयोजित समीक्षा बैठक में अध्यक्षद्वय ने अपने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष  के समक्ष रखी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उपस्थित ब्लाक अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा कर मैनुअल एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की। समीक्षा उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की मुख्य धारा से जोडऩा चाहती है और इस धारा से जुडऩे वाले सदस्य भविष्य में कांग्रेस पार्टी स्थानीय नेतृत्व का चयन करने सदस्यों से रायसुमारी करने की मंशा से कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जो जनहित के कार्य किए हैं, जिसके चलते अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को पूरा कर जनता के बीच अपना विश्वास साबित करने वाली देश की पहली सरकार है। अब अवसर है कि हम जनता के बीच जाकर राज्य सरकार के जनहित के कार्यों को बताएं एवं सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनने आग्रह करें। ब्लॉक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण कड़ी है और यही कड़ी छत्तीसगढ़ में दूबारा सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगी।

पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल में मजबूत संगठनात्मक ढांचा के चलते 15 वर्षीय भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल हुए थे और यह कांग्रेस पार्टी ही है जो मुझ जैसे बूथ, ब्लॉक स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा हैं और कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता सिपाहियों और सरकार की नीतियों के कारण मेरे कार्यकाल में किसी चुनाव में हम असफल नहीं हुए है इसके लिए मैं आप सब कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैनुअल सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान का आगाज जो पार्टी ने किया है जिसके चलते नए बनने वाले सदस्य एवं सदस्य बनाने वाले की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी सदस्यता अभियान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वैसे आप सभी लोग बड़ी गंभीरता से इस कार्य में लगे हुए है। हमें समय पर सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। निर्माणीधीन कांग्रेस भवन का स्थल निरीक्षण कर भवन निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी होने उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा।

प्रभारी महामंत्री अरूण सिसौदिया ने शहर एवं जिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को बताया कि आपके निर्देशानुसार जिले में सदस्यता अभियान जोर-शोर से प्रारंभ है और लगातार पार्टी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के संबंध में रायसुमारी से समय पर इस कार्य को पूर्ण करने का संकल्प राजनांदगांव जिले के कांग्रेसजनों ने लिया है।

इस समीक्षा बैठक में महापौर हेमा देशमुख, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार,  प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष अलाली राम यादव, रमेश राठौर, महमूद अली, शशिकांत अवस्थी, नीलेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, पंकज बाधव, प्रवक्ता रूपेश दुबे, विकास त्रिपाठी, लाल टाकेश्वर शाह, राजू खान, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, मोती साहू, रमेश जैन, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, चित्रलेखा वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, कोमल साहू, रितेश जैन, रतन यादव, संजीव गोमास्ता, सुरेश सिन्हा, रमेश साहू, यशोदा वर्मा, रामकुमार पटेल, अब्दुल खान, भीखमचंद छाजेड, घनश्याम देवांगन, चंद्रभान बाजपेयी, चंद्रकला देवांगन, संजय रिझवानी, रूबी गरचा, अशोक फडनवीस, सुनीता फडनवीस, शरद पटेल, गोपीचंद गायकवाड़, संतोष पिल्ले, अशोक जंघेल, रणजीत जंघेल, महेन्द्र यादव, राकेश जोशी, हर्शिता स्वामी, संध्या साहू, जयनारायण सिंह, मनीष गौतम, शरद खंडेलवाल, अजय मारकंडे, दुर्गेश द्विवेदी, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, विनय झा, हनीफ खान, अनिस जैन, भागचंद साहू, लक्ष्मण साहू, विरेन्द्र चंद्राकर, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंद वर्मा, पिंकी साहू, चिंटू शर्मा, अमित जंघेल, निखत परवनी, हिमानी वासनिक, विशु अजमानी, बंटी पाल, जितेन्द्र कौशिक, मुन्ना भाई, भोजू भाई, केशव यादव, शुभम कसार, तौसिफ गोरी, फरमान अली, रहिम मेमन, एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, राहुल खोब्रागढ़े, संदीप जायसवाल, राजा यादव, विष्णु सिन्हा, आशीष रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news