राजनांदगांव

स्वेच्छानुदान मामले में अब भाजपा नेता घेरे में
20-Feb-2022 1:02 PM
स्वेच्छानुदान मामले में अब भाजपा नेता घेरे में

भाजपा कार्यकाल की सूची कांग्रेस ने की जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की पत्नी जयश्री साहू को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 5 लाख रूपए दिए जाने के आरोपों के बीच कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में डोंगरगांव क्षेत्र के भाजपा नेताओंं द्वारा लिए गए आर्थिक लाभ की एक सूची जारी की है।

सूची में कई भाजपा नेताओं के नाम है जिन्हें तत्कालीन भाजपा सरकार ने आर्थिक सहायता के तौर पर लाखों रूपए दिए। इस सूची को कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा नेताओं का रूख विधायक की पत्नी जयश्री साहू को लेकर नरम हो गया है। हालांकि यह सूची 2009 सेे 2017 के कार्यकाल की है।

भाजपा सरकार में जिन लोगों ने आर्थिक सहायता ली उनमें कुछ ही गरीबी रेखा से नीचे आते है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान का लाभ लेने वालो में पवन जैन प्रेमी और मनीष बोहरा का नाम है। वहीं भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुलशन हिरवानी का नाम सूची में दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि पवन जैन और मनीष ने 5-5 बार इस निधि से 50 से  लेकर 5 हजार रूपए की रकम ली है। भाजपा नेताओं के आर्थिक लाभ लिए जाने के मामले में कांग्रेस हमलावर  हो गई  है।

इसी तरह खैरागढ़ के पूर्व विधायक और कवर्धा के पूर्व विधायक सियाराम साहू द्वारा  अपने रिश्तेदारों और भाजपा नेताओं में स्वेच्छानुदान राशि का बंटरबाट किए जाने के मामले को भी कांग्रेस ने उछाल दिया है। हालांकि डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के पत्नी को मिली राशि के एक संस्था की मुखिया के चलते जारी करने पर कांग्रेस नेता सफाई दे रहे है। कांग्रेस नेताओं को विधायक के इस कदम से आम लोगों को सवाल देने के लिए विवश होना पड़ा है। विधायक दलेश्वर साहू को भाजपा घेरनें के लिए कोई कसर नही छोडऩा चाहती। देर से सही कांग्रेस नेताओं ने विधायक का समर्थन कर भाजपा को जवाब देना शुरू कर दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news