राजनांदगांव

शिवाजी की जयघोष से गुंजा शहर
20-Feb-2022 3:13 PM
शिवाजी की जयघोष से गुंजा शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
राजनांदगांव शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य रैली और शोभायात्रा निकली। जयंती पर शिवाजी की जयघोष से शहर गंूज उठा। स्थानीय इमाम चौक से निकली शोभायात्रा में युवा वर्ग खासतौर पर उत्साहित रहा। शोभायात्रा में जय शिवाजी-जय भवानी गुंजायमान हुआ।

शनिवार शाम को शिवाजी की जयंती पर शहर में भव्य रूप से निकली शोभायात्रा में शामिल रहे लोग भगवा रंग की पगड़ी पहने नजर आए। महापौर हेमा देशमुख ने कहा  कि शिवाजी की वीरता हमेशा प्रांसगिक रही है। उनकी बहादुरी का हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि  शिवाजी महाराज ने अदम्य साहस और बहादुरी से मुगलो से लोहा लिया था, उसे युगों तक याद किया  जाएगा। शोभायात्रा में पार्षद गणेश पवार, मानव देशमुख समेत अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news