राजनांदगांव

खुज्जी विस में 15 हजार नए डिजिटल सदस्य बनाने का लक्ष्य-मरकाम
21-Feb-2022 3:37 PM
खुज्जी विस में 15 हजार नए डिजिटल सदस्य बनाने का लक्ष्य-मरकाम

2024 में केंद्र से होगा भाजपा का सफाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 21 फरवरी।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मैनुअल व डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 30 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखी है और अपने इन्हीं कार्यकर्ताओं के बूते छग में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करेगी।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम का ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। विश्रामगृह में आयोजित भेंट कार्यक्रम में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में बूथ प्रबंधन कमेटी के गठन का मुआयना किया। तत्पश्चात पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे मैनुअल सदस्यता व डिजिटल  सदस्यता अभियान कार्य की बूथवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों व अभियान की जानकारी देते समय-सीमा के अंदर सभी कार्यों को समन्वय बनाकर पूरा करने को निर्देश दिया।

सभा को संबोधित करते छग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, विधायक छन्नी साहू ने पार्टी के अभियान को सफल बनाने व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व पूर्व विधायक भोलाराम साहू, प्रदेश महामंत्री जिला प्रभारी शाहिद भाई ने भी पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियपूर्वक कार्य करने का संदेश दिया।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़, कमलजीत सिंह पिंटू, विवेक वासनिक, सुरेन्द्र दास वैष्णव, तेजकुंवर नेताम, महेन्द्र यादव, चंदू साहू, क्रांति बंजारे, मोतीलाल साहू, आसिफ खान, मदन साहू, कुमारी जुरेशिया, राजकुमारी सिन्हा, विद्या ताम्रकार, विपिन गोस्वामी, नरेश शुक्ला, अब्दुल खान, रामकिशन खंडेलवाल, लालचंद साहू,  ललित साहू अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता शामिल थे। सभा का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रफीक खान ने किया।

विस में 15 हजार  नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम ने समीक्षा के दौरान  कांग्रेस के डिजिटल एप में बनाए गए सदस्यों की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने खुज्जी विधानसभा के डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेन्द्र दास वैष्णव व ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को विधानसभा में कम से कम 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news