राजनांदगांव

युवा मोर्चा फ्लॉवर नहीं फायर है-आलोक
22-Feb-2022 4:01 PM
युवा मोर्चा फ्लॉवर नहीं फायर है-आलोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी ।
भाजयुमो जिला बेमेतरा की कार्यसमिति की बैठक भाजयुमो जिला प्रभारी आलोक श्रोती की उपस्थिति में बेमेतरा जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, भाजपा बेमेतरा शहर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल साहू, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास घरडे,  प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अंजय बघेल, प्रदेश कन्याशक्ति संयोजका निशा चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला शंकर वर्मा,  रोहित माहेश्वरी शामिल हुए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने कहा कि भाजयुमो का हर एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के हर के कार्य को पूर्ण करेगा। बूथ स्तर पर पहुंचकर हर एक बूथ 20 युवाओं को जोडऩे का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता संगठन का एवं जनहित का कार्य करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता सेवाभाव को आत्मसात करते सिद्धांतों का सार्वजनिक जीवन जीता है।
जिला प्रभारी आलोक श्रोती ने कहा कि मिशन 2023 के चुनाव अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा मोर्चा पर रहेगी। युवा मोर्चा के दम पर ही प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार का खात्मा किया जा सकता है और ये कार्य युवा मोर्चा बखूबी करेगा, क्योंकि युवा मोर्चा फ्लॉवर नहीं फायर है।

श्री श्रोती ने साथ ही निर्देश दिया कि जल्द से जल्द एक बूथ में 20 युवा साथियों को जोडऩे का कार्य पूर्ण करें। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन जो भी कार्ययोजना बनाती है, उसे पूर्ण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। युवा मोर्चा धरना प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन,  जनहित के कार्य के साथ-साथ बूथ स्तर तक पहुंच कर संगठन को मजबूती प्रदान करता है। युवा मोर्चा भाजपा की आत्मा है।

बैठक का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री योगेश वर्मा ने किया। बैठक में आशीष सोनी, तारण राजपूत, धर्मराज खंडे, निखिल साहू , महेंद्र जैसवाल, हेमलाल देवांगन, कुश कश्यप, अमित परगनिहा, आदर्श जोशी, मनीष कंवल, देवराज वर्मा, जितेंद्र साहू, माधवेन्द्र, छत्रपाल साहू , तकेश्वर सोनी, पोसन निर्मालकर,  गजेंद्र वर्मा, सोनू साहू , ओमप्रकाश, सुरेश निषाद , टिकम गोस्वामी, दुर्जऩ साहू, गजेंद्र साहू, मोनु गोस्वामी तुषार साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news