राजनांदगांव

कुबेर गंभीर कुपोषित श्रेणी से आया सामान्य श्रेणी में
23-Feb-2022 3:50 PM
कुबेर गंभीर कुपोषित श्रेणी से आया सामान्य श्रेणी में

राजनांदगांव, 23 फरवरी। जिले में सघन सुपोषण अभियान के लिए किए गए कार्य की मेहनत रंग ला रही है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत सघन सुपोषण अभियान का सार्थक परिणाम यह रहा कि छुईखदान विकासखंड का बालक कुबेर जंघेल गंभीर कुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आ गया है। एक जुलाई को बच्चे का वजन 5.4 किलोग्राम था, जो अब 8 माह में बढक़र 7 किलोग्राम हो गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मानपुर, मोहला एवं छुईखदान विकासखंड में कुपोषण दूर करने के लिए सघन सुपोषण अभियान चलाया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी पटेल द्वारा सतत निगरानी करते बच्चे कीमाता और परिवार को बच्चे की स्थिति और बच्चे के आहार के बारे में बताया गया। जन्म के समय बच्चे का वजन 2.800 किलोग्राम था। बच्चे को मां का दूध पर्याप्त नहीं मिलने के कारण 1 माह बाद उसके वजन में कमी आने लगी। मुख्यमंत्री सघन सुपोषण अभियान अंतर्गत प्रतिदिन बच्चे के घर गृहभेंट कर बच्चे के ऊपरी आहार शुरू कर उनके परिवार वालों को ऊपरी आहार खिलाने में मदद किया गया। बच्चा शुरूआत में खाना पसंद नहीं करता था तो उसके घर के लोग ऊपरी देने से मना करते थे, फिर भी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा प्रतिदिन उनके घर सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का भोजन दिया जा रहा था।

कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेणु प्रकाश ने बताया कि 8 माह में उसका वजन 7 किलोग्राम हो गया। बच्चा मध्यम श्रेणी में आ चुका है। अब बच्चे को उबला अंडा, केला, रोटी, सब्जी, दाल, घी, तेल शुरू किया गया। 1 जनवरी 2022 में बच्चा 1 वर्ष का हो गया। उसका वजन 7.800 किलोग्राम हो गया। बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गया। उसके माता-पिता को जानकारी दी गई। तो वे बहुत प्रसन्न हुए। इसके लिए पंचायत द्वारा टिफिन व्यवस्था की गई, परामर्श दिया गया, सभी के प्रयास से कुबेर को कुपोषण के जंग से बाहर लाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news