गरियाबंद

बिहान से महिलाएं आत्मनिर्भर बने- सिंहदेव
26-Feb-2022 3:12 PM
बिहान से महिलाएं आत्मनिर्भर बने- सिंहदेव

बिहान एवं पंच सरपंच सम्मेलन में जुटे जिले भर के महिला समूह एवं पंचायत प्रतिनिधि

पंचायतों को और ज्यादा ताकत मिलें - अमितेष शुक्ल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 फरवरी। 
माघी पुन्नी मेला के दसवें दिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान स्व सहायता समूह एवं पंच सरपंच सम्मेलन में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने विडियो कान्ॅफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहान के माध्यम से बहनें एकजुट होकर आय अर्जित करे और आर्थिक रूप से संपन्न बनें। बहनें इतना सशक्त हो जाए कि उनके खर्च करने की स्थिति में सुधार हो। कम से कम एक बहन की आय 6000 से 8000 रूपया मासिक आमदानी होनी चाहिए। बहनें समूह के माध्यम से अलग अलग सामाग्री तैयार करे ताकि इनका विक्रय आसानी से हो।

उन्होंने ने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा की ई पंचायत के माध्यम से अधोसंरचना की जानकारी ऑनलाईन मिलेगी, उन्होने बताया कि सडक़े पांच साल के अंतर्गत खराब हो जाती है तो उसे सुधारने की पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ मेें टूट फुट की स्थिति मे 10 साल से ज्यादा समय होने पर उन्नयन के लिए अलग से फंड की व्यवस्था हैैं। उन्होने इस आयोजन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को बधाई दी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि पंचायतों को और ज्यादा ताकत मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने जो कहा था उसे धीरे धीरे करके पूरा किया जा रहा है। बिहान के अलग अलग समूह होते है हमारा प्रयास है कि सभी बहनो को लाभ मिले। उन्होने कहा कि पंचायती राज में अब पैसा नीचे तक पहुच रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन है।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि राजिम प्रदेश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है यहां आदिकाल से मेला लग रहा है। हजारो साल से राजिम मेला की परंपरा है। राजिम की महत्ता अपने आप मे पूर्ण है। यहांॅं साक्षात तीन नदियो का संगम है। भगवान विष्णु श्रीराजीवलोचन के रूप मे विराजमान तथा महादेव कुलेश्वरनाथ के रूप में संगम मे स्थित है अर्थात यह धरा हरि और हर की है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत फिगेंश्वर के अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष होमन साहू ने सम्बोधित किया। जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव ने प्रतिवेदन के माध्यम से बिहान की जानकारी दी। सम्मेलन में अतिथियो ने लैपटॉप, टेबलेट एवं चेक हितग्राहियो को वितरण किया। जिनमेे 184 स्व सहायता समूहों को चक्रिय निधि की राशि कुल  27 लाख 60 हजार रूपया, का चेक, सामुदायिक निवेश निधि में 119 समूहों को कलस्टर संगठन के माध्यम से राशि 71लाख 40 हजार रूपये का चेक वितरण किया। बैंक लिकेंज के अंतर्गत 102 समूहो को 2.04 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह से 3 लैपटॉप बीसी सखी को दिया गया। टैबलेट गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखंड के उत्थान सखी को दिया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका  नवापारा के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, भावसिंह साहू, पद्मा दुबे, रूपेश साहू ,विकास तिवारी, गिरीश रजानी, लालचंद मेघवानी, प्रीती पांडे, मनीष दुबे, चंद्रहास साहू, मनीषा शर्मा, सतानंद निषाद, योगेष साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news