बलौदा बाजार

महाशिवरात्रि पर 5 दिनी शिव दर्शन झांकी
27-Feb-2022 3:38 PM
महाशिवरात्रि पर 5 दिनी शिव दर्शन झांकी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि का आयोजन

कसडोल, 27 फरवरी। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत स्थानीय बिलाईगढ़ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिलाईगढ़ के द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय शिव दर्शन झांकी का आयोजन किया जा रहा है।
ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिलाईगढ़ के द्वारा मुख्यालय बिलाईगढ़ में  27 फरवरी से 3 मार्च तक शिव दर्शन झांकी का आयोजन किया जा रहा है। झांकी लगातार पांच दिनों तक शाम 4 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। साथ ही 4 मार्च से सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

बिलाईगढ़ संस्था प्रमुख ब्रह्मा कुमारी मंजू ने बताया कि शिव दर्शन झांकी में अमरनाथ दर्शन, गोल्डन शिवलिंग, शिवलिंग के ऊपर अनवरत जलाभिषेक के अलावा अन्य झांकिया एवं प्रदर्शनी में परमात्मा शिव के संबंध में जानकारी दिया जाएगा। बिलाईगढ़ में पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन से लोगों में खासा उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। जिनकी  व्यापक चर्चा नगर एवं आसपास के गांव में हो रही है। संस्था प्रमुख बी के मंजू ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का अनुरोध किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news