कोण्डागांव

गोठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाकर समूहों को बनाएं स्वावलंबी
27-Feb-2022 9:13 PM
गोठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाकर समूहों को बनाएं स्वावलंबी

सीईओ ने कोण्डागांव-फरसगांव के गोठानों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 फरवरी।
सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने कोण्डागांव व फरसगांव विकासखंडों के अंतर्गत गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने बड़ेबंजोड़ा, कुल्हाडग़ांव व फरसगांव के गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान होने गोठानों में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा करते हुए गोठानों में अधिक से अधिक गतिविधियां संचालित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को बताया कि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सभी आश्रम छात्रावासों व अन्य संस्थाओं में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति को गोठानों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सभी गोठानों में आचार पापड़ और अन्य सामग्रियां गोठानों के माध्यम से ही भेजी जानी है। इस गोठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर इन्हें स्वावलम्बी बनाना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर उन्होंने सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत मनरेगा द्वारा बनियागांव व पोलंग में किए जा रहे नरवा के विकास और तालाब निर्माण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने रोजगार सहायकों को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करने व मानव दिवसों की संख्या बढ़ाने को तकनीकी सहायकों को नवीन कार्यों के सृजन व अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने नरवा विस्तार और संरक्षण के कार्यों को तेजी से करते हुए वर्षा ऋतु के आरंभ होने से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कोण्डागांव सीईओ भूपेंद्र जोशी, जनपद पंचायत सीईओ सीमा ठाकुर, एपीओ मनरेगा त्रिलोकी अवस्थी सहित समूह की महिलाएं व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news