दन्तेवाड़ा

शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज
01-Mar-2022 9:54 PM
शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बचेली, 1 मार्च। 
बचेली में महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया। ओम नम: शिवाय व हर-हर महादेव, बम-बम भोले  की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग का जल, घी, दूध से अभिषेक किया।

पुराना मार्केट मुख्य मार्ग में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर स्थित शिवालय, राम मंदिर के भोलेनाथ मंदिर, वार्ड 1 के साम्पलेक्स नाला के पास स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

 रेल्वे कॉलोनी स्थित लिंगेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। यह लिंगेश्वर मंदिर (शिव मंदिर) अपनी वास्तु संरचना के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट से 450 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का भूमिपूजन रेल्वे के एक कर्मचारी स्वर्गीय गोविंदन ने वर्ष 1972 में कराया था। मंदिर की स्थापना वर्ष 1976 में हुआ था। मंदिर स्थापना के दौरान तमिलनाडु के कंाचीपुरम से बहुत से पंडित आये हुए थे। इसके लिए विशेष पूजा भी की गई थी। यह मंदिर एनएमडीसी लोडिंग प्लंाट एवं रेल्वे स्टेशन से लगा हुआ है जिससे यह मंदिर काफी मनमोहक लगता है। मंदिर के प्रागंण में पूरब में गणपति, पश्चिम में लिगेंश्वर, उत्तर में ब्रम्हा तथा दक्षिण में दक्षिणा मूर्ति विराजमान है।  

  रेल्वे कॉलोनी के शिव मंदिर में गणपति पूजा, मनोनमति अंबिका माता का पंचनाम अभिषेक लघु कुमकुम और पूर्णाहुति दी गई। रात्रि 12 बजे रूद्राभिषेक। मंदिर समिति की ओर से भक्तो के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर को आकर्षक झालर लाईटों से सजाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किये गये थे, साथ ही स्कूली बच्चे भी सुरक्षा कार्य में जुटे रहे। बैलाडीला पहाड़ी में स्थित आकाशनगर स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ किया गया।   इसके अलावा किरंदुल नगर के रामाबूटी, गांधी नगर नंदी पर्वत, कैलाशनगर स्थित शिवालयों में भक्तो का तांता लगा रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news