दन्तेवाड़ा

दो नक्सलियों का समर्पण
13-May-2024 10:42 PM
दो नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 मई। सोमवार को पुलिस अफसरों के समक्ष दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से घर वापसी की अपील की जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।

 इसी कड़ी में बेचापाल पंचायत के के एएमएस सदस्य मोती लाल कुंजाम ने पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत मिरतुर थाना के बेचापाल का निवासी है। इसके साथ ही बेचापाल पंचायत चेतना नाट्य मंडली सदस्य राजेश ओयाम द्वारा भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष घर वापसी की गई। यह नक्सली बीजापुर जिले के मिरतुर थाना के बेचपाल  का निवासी है।

घर वापस आईये अभियान के तहत कुल 801 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 180 ईनामी नक्सली प्रमुख रूप से शामिल है। इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी का सराहनीय योगदान था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news