कोण्डागांव

आरजे फिटनेक्सट दे रहा महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने के गुर
07-Mar-2022 10:03 PM
आरजे फिटनेक्सट दे रहा महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने के गुर

कोण्डागाव, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के आरजे फि़टनेक्सट में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहा कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचारों को खुल कर एक दूसरे के साथ सांझा किया। इस कार्यक्रम के दौरान अनिता तिवारी ने कहा कि जिस तरह रीढ़ की हड्डी सारे शरीर को संभाल कर रखते हुए बल प्रदान करती है। उसी प्रकार महिलाएं समाज के रीढ़ की हड्डी की तरह है जो सामाजिक ढांचे मे समाई समूची मानवता को संभाल कर रखती है।

ज्ञात हो कि विगत 4 वर्षों से लगातार आरजे फि़टनेक्सट महिलाओं को आन्तरिक व मानसिक सुदृण्डता प्रदान कर रहा है। वहीं योग दिवस हो या अन्य कोई भी खास पर्व आरजे फि़टनेक्सट उस दिन को अपने खास अंदाज में मनाता है। जिससे महिलाओं व युवतियों को एक नई ऊर्जा अपने सोच व उद्देश्य प्राप्ति के लिए मिलती है। आरजे फि़टनेक्सट की संचालक रागिनी जायसवाल ने जानकारी देते कहा की उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्म विश्वास जागृत करना है और आत्म विश्वास तभी जागृत हो सकता है जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news