गरियाबंद

पुरानी पेंशन बहाली से अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष
10-Mar-2022 6:32 PM
पुरानी पेंशन बहाली से अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष

कलेक्ट्रेट परिसर तथा अन्य विभागों में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 10 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही इस दायरे में  आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों में  खुशी की लहर दौड़ गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही अधिकारी कर्मचारियों ने यह समाचार सुना सभी ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री के इस निर्णय के प्रति आभार जताया।

इस संबंध में छ ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला संयोजक पी के वर्मा ने  कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य निर्णय है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर की। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संघ के सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव सुनील यादव  ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता दूर हो सकेगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अधिकारी- कर्मचारियों में गहरी खुशी है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।  रीडर योगेश वर्मा ने कहा कि वे इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हैं। कर्मचारियों के हित में यह बड़ा कदम है। अब परिवार भी चिंतामुक्त है।  लिपिक गुलशन सेन ने कहा कि  भविष्य की चिंता हो रही थी,लेकिन अब भविष्य भी सुरक्षित हो गया है।

 वहीं अधिकारी कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों ने भी इस निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, पुरानी पेंशन बहाली से सभी अधिकारी कर्मचारियों की चिंता दूर हुई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news