गरियाबंद

चार राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र मनाई खुशी
11-Mar-2022 2:57 PM
चार राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र मनाई खुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 11 मार्च ।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित 4 राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत और जीत मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में जबरदस्त आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इसके साथ ही बाजे गाजे ओर ढोल नगाड़े को धूम में कार्यकर्ता नाचते भी दिखाए दिए। तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे भी लगाएं।

गुरुवार सुबह से पांच राज्यों के चुनाव परिणाम चार राज्यों  उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भाजपा का सत्ता में आने का रास्ता साफ होते ही वही देश की नजर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव परिणाम में  टिकी थी। जैसे ही दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलते नजर आया पूरे देश के साथ गरियाबंद के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

दोपहर गरीब तीन बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तिरंगा चौक के पास एकत्रित हुए और इस जीत की खुशी में काफी देर तक आतिशबाजी और नारेबाजी की। भाजपा ने रंग गुलाल खेल कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की उत्साह दिखाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों के अलावा मणिपुर व गोवा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जिसके चलते भाजपा में खुशी की लहर है।

मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चारों राज्यों में भाजपा ने जीत की दहलीज को पार किया है इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं पर बुलडोजर चला और विकास की जो नई गाथा भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लिखी उसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में देखने को मिला। मेमन ने चार राज्यों के इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को और नेतृत्व को अपनी ओर से बधाई ज्ञापित की।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में जनता ने भाजपा के विकास की नीति पर विश्वास जताया है। चारों राज्यों में भाजपा जिस प्रकार जीत दर्ज की पूरे देश को एक संदेश दिया है कि अब जनता का विश्वास भाजपा के विकास कार्यों और उनके नीतियों के प्रति काफी ज्यादा और गहरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि 35 सालो के बाद उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार जनादेश मिला और यह इतिहास भाजपा ने बनाया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार में हुआ चौमुखी विकास इसका आधार बना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, आसिफ मेमन, युगल समदरिया, परस देवांगन, आशीष शर्मा, बिंदु सिन्हा, वंश गोपाल सिन्हा, विष्णु नेताम, धनंजय नेताम, पारस ठाकुर, शेषनारायण गजभिये, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयानी, तारकेश्वरी साहू, सीमा जांगड़े, मधु देवांगन, दीपक तिवारी, रितेश यादव, भीम साहू, प्रीति गनवीर, जमुना गजभिये, चंदन रामटेके, विशाल साहू, विनोद नेताम, आनदं ठाकुर, राज डे, अविनाश दीवान, राधेलाल पटेल सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news