गरियाबंद

जहां नारियों का सम्मान, वहां देवताओं का आशीर्वाद-तोकेश्वरी
11-Mar-2022 3:48 PM
जहां नारियों का सम्मान, वहां देवताओं का आशीर्वाद-तोकेश्वरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 11 मार्च।
नगर के समाजसेवियों बलराम चंद्राकर, शीतल ध्रुव, रूपनाथ बंजारे, नरेंद्र पटेल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य.में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अतिथि के रूप में तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, निशा सिन्हा डीएसपी गरियाबंद, शोभा मंडावी थाना प्रभारी, सीएल साहू परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, सचित साहू सीएमओ नगर पंचायत छुरा, यशवंत यादव पत्रकार, प्रमोद सिंह ठाकुर पीटीआई, राजेश्वरी ठाकुर मंचासीन रहे।
सर्वप्रथम भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया पश्चात अतिथियों का स्वागत बैच तिलक एवं पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का आशीर्वाद होता है समाज आगे बढ़ता है। समाजसेवियों द्वारा नारी सम्मान का आयोजन प्रशंसनीय है, निशा सिन्हा डीएसपी  ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में कहा कि महिलाएं आज जल, थल, आकाश सभी स्थानों पर अपना व अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर रही हैं उन्होंने अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप को सभी उपस्थित नारियों को डाउनलोड करा कर उनके संबंध में जागरूक किया।

थाना प्रभारी शोभा मंडावी ने बताया कि महिला अपराध से संबंधित शिकायत की अब तत्काल कार्रवाई होती है, महिलाओं द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए महिला कमांडो ग्राम रक्षा, समिति गुलाबी गैंग आदि ने अपना दायित्व निभा रही है।
कार्यक्रम को सीएल साहू खुशबू गुप्ता, देवश्री, पुष्पलता अलका ध्रुव,सीमा सिंह,रेखा प्रधान ने संबोधित किया कार्यक्रम में खेल विधा के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर में सम्मान प्राप्त खिलाडिय़ों कुमकुम ध्रुव,ईशा मरकाम, हेमीन पटेल, संध्या साहू, लक्ष्मी साहू, चिकित्सा विभाग से खुशबू गुप्ता, देवश्री, सुजाता, जिज्ञासा, डॉक्टर काजल,  मितानिनों लक्ष्मी नागेश, दीपिका, शिक्षा के लिए सीमा सिंह, रेखा प्रधान, हुमेश्वरी ठाकुर,तुलेश्वरी कंवर, प्रेमबती ध्रुव, जनप्रतिनिधियों में मीरा चंद्राकर पार्षद, रजनी लहरे पार्षद, देवमती साहू पार्षद, पुलिस विभाग से नगर सैनिक पार्वती, लुकेश्वरी, महिला बाल विकास तथा आंगनबाड़ी से महेश्वरी मरकाम, शकुंतला शोरी का सम्मान किया गया। साथ ही जनपद पंचायत से शैल वाहिले व तुलसी पटेल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद की हर्षा वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश यादव, तीरथ, टामेश, चम्पेश्वर शर्मा  सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news