गरियाबंद

कांग्रेस मुक्त भारत बनने जा रहा है-श्याम
11-Mar-2022 4:54 PM
कांग्रेस मुक्त भारत बनने जा रहा है-श्याम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 मार्च।
उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने भाजपा की जीत राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किए हैं उसके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। भाजपा का काम दिखाई देता है। जो काम 70 वर्षों में नहीं हुए वे पिछले 7 वर्षों में किए गए हंै, जिस पर लोगों ने मुहर लगाई है।

देश कांग्रेस मुक्त भारत बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जो परिणाम विधानसभा के आए हैं यह परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम है और आगामी समय में भी भाजपा की प्रचंड जीत होगी और देश में एक बार फिर भगवा लहराएंगे। यूपी के चुनाव को लेकर कहा कि वहां पर गुंडागर्दी खत्म हुई है अत्याचारियों का खात्मा किया गया है।
 और वहां विकास और भाजपा सरकार के काम को वोट मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news