गरियाबंद

महिलाएं समाज का अभिन्न अंग-अजीत
11-Mar-2022 4:54 PM
महिलाएं समाज का अभिन्न अंग-अजीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 11 मार्च।
जन जागृति मंच के तत्वावधान में ग्राम आलेखुटा में अंतरराष्ट्रीय विश्वमहिला दिवस मनाया गया, जिसमें  ग्राम हसदा, उमरपोटी, आलेखुटा, सकरी, चैतरा, सुन्दरकेरा, गिरोला, सात गांव से समूह, मितानिन, पंचायत प्रतिनिधि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला एंव पुरुष सम्मिलित हुए। जहाँ श्रमिक महिला के साथ महिला हिंसा, महिला भेदभाव, महिला प्रताडऩा, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य कोरोना महामारी, बाबासाहेब के द्वारा संविधान में मिले अधिकारों के बारे सभी उपस्थित सदस्यों से चर्चा की गई साथ ही सभी महिलाओं के द्वारा अलग-अलग गीत नारे और उद्बबोधन दिए। इस अवसर पर प्रमुख महिलाओ का सम्मान भी किया गया।

जन जागृति मंच कि संचालिका अजीत एक्का ने कहा कि  महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं के बिना राष्ट्र और समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। महिलाएं घर परिवार संभालने के साथ ही देश को भी संभाल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। राजनीति हो या फिर मनोरंजन जगत, खेल हो या रक्षा मंत्रालय हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है। महिलाओं की इसी उपलब्धि, उनकी उपयोगिता और उनके कार्य को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में महिलाओं के लिए यह दिन खास तरीके से मनाते हैं, जिसमें लोग महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते हैं।

नितेश्वरी ध्रुव सरपंच उमरपोटी ने कहा कि इन दिनों महिलाएं धरती से लेकर आकाश तक आपना लोहा मनवा रही हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिला जिसकी वो सही मायने में हकदार हैं। पितृसतात्मक समाज में उन्हें तमाम परेशानियां उठानी पड़ती हैं, लेकिन मुश्किलों को पछाडक़र वो आगे बढ़ रही हैं। महिला दिवस के मौके पर आप ऐसी ही तमाम महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और दुनिया को बेहतर बनाने में दिये गए उनके योगदान को याद कर सकते हैं।चन्दन ध्रुव महिला अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाओं को आगे बढने के लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रकार कि लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है इसमें से समूह निर्माण कर स्वरोजगार के साथ जुडकर स्वालम्बी बनना है।  जन जागृति मंच के कार्यकर्ता प्रिंस कुमार ने कहा कि महिलाओं को हम कितना भी सम्मान दे कम होगा क्योकि पूरा संसार ही महिलाओं से है उनके बिना संसार कि कल्पना नहीं कि जा सकती सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए कहते हुए उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए, कार्यक्रम की समापन का घोषणा किये, कार्यक्रम को सफल बनाने लोक मंच विकास समिति के अध्यक्ष पीआर रात्रे, देवेंद्री साहू, रधिया, हेमबाई समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news