गरियाबंद

4 राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र
12-Mar-2022 6:03 PM
4 राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 मार्च।
चार राज्यों में भाजपा  की ऐतिहासिक जीत का जश्न बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भारतीय जनता पार्टी परिवार राजिम पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक में बाजे गाजे, फटाके, मिठाई के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महासमुंद लोक सभा के पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, तथा राजिम भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ,  अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना एवं पंडित सुंदरलाल शर्मा के मुर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोशीले नारेबाजी के साथ मनाया गया, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि नीति,नियत और नेतृत्व सही हो तो जनता उसे स्वीकार करती है,भाजपा की नीति नियत साफ है तथा नेतृत्व सक्षम है, श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रही हैं और आगे भी सबका साथ सबका विकास के साथ  करते रहेगी इसी का परिणाम है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा अपना परचम लहराया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, चिकित्सक प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. महेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू सोनकर, पूर्व कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनीष हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जि.पं.स. रोहित साहू, मण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा, संजीव चन्द्राकर, मनोज देवांगन, टेकेश्वर सोनकर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, महामंत्री मण्डल  चंदन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  रिकेश साहू, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आकाश राजपूत, पूर्व महामंत्री शरद पारकर, सोमनाथ पटेल, पूरण यादव , आशीष शिंदे, मुकेश ठाकुर, पकलू ठाकुर,महिला मोर्चा से छाया राही, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, जिला उपाध्यक्ष जनपद सदस्य नीरा साहू, जिला महिला मोर्चा  प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवकी साहू, मिडिया सह प्रभारी  ख़ुशी साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य ममता यदु, मण्डल उपाध्यक्ष मधु नत्थानी, मण्डल उपाध्यक्ष नीलेश्वरी साहू, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिता यादव मण्डल मंत्री पूजा पटेल, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मी श्रीवास्तव, जिला सह प्रभारी ख़ुशी साहू महिला मोर्चा जिला गरियाबंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news