गरियाबंद
21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए भाजपा पर विश्वास - अशोक
12-Mar-2022 6:24 PM
नवापारा-राजिम, 12 मार्च। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी के मतदाताओं ने 21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए भाजपा पर विश्वास किया है। भाजपा की यह जीत नए भारत के निर्माण की चाहत का परिचायक है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहती हैं।