बलौदा बाजार

हर्बल गुलाल की रही मांग, बांस के बने कलाकृतियों ने मन मोहा
12-Mar-2022 7:37 PM
हर्बल गुलाल की रही मांग, बांस के बने कलाकृतियों ने मन मोहा

80 से अधिक महिला स्व सहायता समूहों ने किया अपने उत्पादों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 मार्च। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त एवं गौठान में बने उत्पादों को एकीकृत विक्रय विक्रय को बढ़ाने के लिए प्रत्येक विकासखंड मुख्यालयों में बिहान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विकासखंड सिमगा में मिनी स्टेडियम परिसर में बिहान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 80 से अधिक महिला स्व सहायता समूहों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शनी किया।

जिसमें महज 7 घंटों में 73 हजार 456 रुपये की हुई बिक्री हुई। पूरे बिहान मेले में ग्राम बैकोनी के महिला स्व सहायता समूह द्वारा हर्बल गुलाल एवं ग्राम हिरमी महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाएं गए बांस के कलाकृतियों ने सब का मन मोहा।

इस मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे,अदिति बाघमार,जनपद पंचायत अध्यक्ष वीणा आडिल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सदस्य गंगा ओघरे, धर्मिन संतोष साहू,निधि कोमल टंडन,प्रेमिन चंद्रशेखर साहू खनिज न्यास बोर्ड के सदस्य सुनील महेश्वरी,कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों में शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों ने खुले मन से जिला प्रशासन की अभिभव प्रयास की प्रशंसा की।

जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे इनको पहचान एवं आर्थिक रूप से सशक्त होने का मौका मिलना चाहिए। कलेक्टर डोमन सिंह ने  सभा को संबोधित करतें हुए गौठान में कार्य करनें वाले सभी महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों की कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने बिहान मेले के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत से बताया।

इस मौके पर विकासखण्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व सहायता समूहों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उक्त मेले में पूरे विकासखंड के अंर्तगत महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न गौठान में बनाये गये 50 उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शनी लगाया जा रहा है। इस मेले के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बताया कि इस मेले के माध्यम से उनके उत्पादों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक स्थान दिलाना है। जिससे इनकी उत्पादों की बिक्री अधिक से अधिक हो सके। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। साथ ही इस मेले में महिला स्व सहायता समूहों को मार्केटिंग की ट्रेनिग,एक दूसरे समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों की तुलना, पैकेजिंग में गुणवत्ता जैसे अन्य महत्वपू र्ण गतिविधियों को भी शामिल हुआ था।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में उत्पाद खरीदी की गयी। मेले में शामिल संतोषी स्व सहायता समूह भटभेरा द्वारा बाड़ी में लगाएं फूलो का विक्रय किया गया। समूह की अध्यक्ष भोजा वर्मा ने बताया कि आज हमने 300 सौ रुपये के फूल हमनें बेचे है। इसी तरह ग्राम सुहेला के विधि महिला स्व सहायता समूह नीतू वर्मा ने बताया कि हमारे समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है।

 आज बिहान मेले में 22 सौ रूपए के  अगरबत्ती आज बेचा गया है। अभी तक हमारे समूह द्वारा 20 हजार रुपये तक का बिक्री किया गया है। हमारे समूह में 9 लोग है। लगभग 8 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अभी तक हुआ है। मौके में तहसीलदार बलराम तम्बोली, जनपद पंचायत सीईओ पंकज देव सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा केके साहू,सहायक परियोजना अधिकारी स्वच्छता मुरली यदु,जिला समन्वयक एनआरएलएम विक्रम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आगामी 11 मार्च को पलारी 16 मार्च को बलौदाबाजार,कसडोल में 23 एवं बिलाईगढ़ में 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। साथ ही 30 मार्च को जिला स्तर का बिहान मेले का आयोजन किया जायेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news