गरियाबंद

आप सदस्यता अभियान, जुड़े 50 से अधिक युवा
14-Mar-2022 3:34 PM
आप सदस्यता अभियान, जुड़े 50 से अधिक युवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 मार्च।  आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान लगातार जारी है। आप अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में रविवार को नगर से लगे ग्राम पारागांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक युवाओं ने पार्टी के रीति-नीति और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की कार्यकुशलता से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मोहन चक्रधारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के साथ शुरू हुआ आम आदमी पार्टी का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है।

पहले देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार बनाई और अपने काम से लोगों का विश्वास जीता। अब पार्टी दूसरे राज्य पंजाब में भी जनता का भरोसा जीतकर सरकार बना रही है। अपनी इस सफलता के साथ ही आम आदमी पार्टी के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। यही वजह है की पार्टी के विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली मॉडल छत्तीसगढ़ में लाना है। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, सडक़ व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली, पंजाब और अब छत्तीसगढ़ लाना है। आम आदमी पार्टी जुडऩे के लिए युवाओं में एक अलग ही जोश जुनून दिखाई दे रहा है। पारागांव में लगभग 50 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की दामन थामा एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को दुरुस्त करने की ठानी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष राज यादव, मंडल अध्यक्ष मस्तराम साहू आदि मौजूद थे।

इस दौरान भोलू कहार, छगन, धनेश्वर सतनामी, छविराम सतनामी, मुकेश, चंदन यादव, कुलदीप निषाद, भीम निषाद, भूपेंद्र यादव, गोपी निषाद, घनश्याम देवांगन, चेतन सहित 50 से अधिक युवा शामिल हुए, जिसमें भोलू कहार को ग्राम पंचायत पारागांव का ग्राम अध्यक्ष चुना गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news