गरियाबंद

महिला दिवस पर खुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता आयोजित
14-Mar-2022 5:01 PM
 महिला दिवस पर खुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ,जिला रायपुर ग्रामीण अंतर्गत नवापारा मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शालिनी राजपूत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जिसमें खुर्सी दौड़ ,मोमबत्ती जलाओ, फुग्गा फुलाना, गिलास गिराना सहित विभिन्न कार्यक्रम किया गया। 

सोना वर्मा जिला अध्यक्ष एवं अन्नपूर्णा देवांगन मंडल अध्यक्ष नवापारा की संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम में शालिनी राजपूत, विभा अवस्थी महिला मोर्चा महामंत्री ,डॉ. ममता साहू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायपुर ग्रामीण, स्मिता चंद्राकर सह प्रभारी, संध्या तिवारी, आशा दुबे, तनु मिश्रा, साधना सौरज, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सविता चंद्राकर, महामंत्री एवं जिला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

 नवापारा मंडल की महिला मोर्चा की महामंत्री नीता धीवर, मालती ध्रुव, उपाध्यक्ष किरण सोनी, हर्षा कंसारी, संतोषी कंसारी, मनिषा साखरे, शशी ठाकुर, शांति साहू, सरोज साहू, पूनम जगत, नंदनी साहू, हेमंत साहू, ललिता साहू, दुलौरिन साहू, रामबाई कंसारी, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू ,मनीष देवांगन, युवा मोर्चा के नागेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा चेतन साहू , सेवाराम साहू, दिलीप देवांगन, पार्षद बाबी चावला , नेता प्रतिपक्ष न. पा.प्रसन्ना शर्मा,  पार्षद गण पद्मिनी सोनी, ओम कुमारी साहू, मधु बाफना ,बल्लू सोनी , गोलू यादव सहित अनेक ग्रामो के पंच, सरपंच, 65 बूथ के समस्त कमल सखी बहने उपस्थित थे।  मंच का संचालन धनमती साहू के द्वारा किया गया एवं आभार धन्यवाद मालती ध्रुव के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news