रायपुर

23 तक बनी रहेगी हल्की ठंडक
20-Mar-2022 5:32 PM
23 तक बनी रहेगी हल्की ठंडक

रायपुर, 20 मार्च। गर्मी से परेशान प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी। ऐसा दक्षिणी हवाओं ने छत्तीसगढ़ प्रवेश के कारण बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि 23 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा। लेकिन उसके बाद 24 मार्च से गर्मी नियमित रूप से बढ़ेगी। 30 मार्च तक तापमान के 40 डिग्री को छू लेने की संभावना है। वैसे इसके पहले रायगढ़, दंतेवाड़ा में तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा है।  इधर दक्षिण भारत से आ रही हवाओं के कारण बीती शाम कांकेर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं आज सुबह बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी घुमड़ आए।

तूफान असानी का अलर्ट

उधर केन्द्र सरकार ने 21 मार्च को तूफान आने की संभावना जताई है। यह तूफान पूर्व उत्तर-पश्चिम दिशा से बढ़ रहा है। इसका नाम असानी दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news