बलौदा बाजार

माता कौशल्या की जन्मतिथि कब इसका अध्ययन करने वाले को सरकार देगी मदद, फिर मनेगा जन्मोत्सव-भूपेश
21-Mar-2022 6:02 PM
माता कौशल्या की जन्मतिथि कब इसका अध्ययन करने वाले को सरकार देगी मदद, फिर मनेगा जन्मोत्सव-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 21 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  जिला मुख्यालय में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विप्र भवन में पंडित वाल्मीकि शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की छायाचित्र की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभा को संबोधित करतें हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार का नामकरण पूर्व सांसद करुणा शुक्ला पर एवं ब्राम्हण समाज के लिए करूणा शुक्ला के नाम से ही एक समाजिक भवन बनाने की घोषणा की है। साथ ही विप्र समाज सहित आमजनों से माता कौशल्या की जन्मतिथि के संबध में अध्ययन कर जन्मोत्सव मनाने का आग्रह किया साथ ही इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार यथा संभव मदद भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर शुक्ला को शुभकामनाएं भी दिए।

इस दौरान बलौदाबाजार कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, विधायक प्रमोद शर्मा,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधाभूषण शुक्ल, डॉ माधव शुक्ला समेत समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज मे ब्राम्हणों ऋषि परंपरा की योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रश्न पूछने का अधिकार है तब तक समाज जीवित है। जिस दिन प्रश्न पूछने के अधिकार को समाप्त किया जाता है। तो समाज भी समाप्त हो जाता है। यह देश यज्ञ, निराकार,ज्ञान विज्ञान को मनाने वाला विविधता पूर्ण देश है।

 इस मौके पर कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सचिव विकास तिवारी, गार्गी शंकर बाजपेयी, संस्कृति प्रकोष्ठ आदित्य बाजपेयी, डॉ नितिन तिवारी, डॉक्टर रोहित बाजपेयी, डॉ निशांत बाजपेयी, अनुराग पांडे, संदीप पांडे, सुनील पांडे, सुशील तिवारी,धीरज बाजपेयी, नीरज बाजपेयी, प्रवीण शुक्ला, शेखर शुक्ला, आर्यन शुक्ला, प्रभाकर मिश्रा, संतोष तिवारी, प्रश्नन दीवान, संकेत शुक्ला, नवीन मिश्रा, नितेश शर्मा, मणिकांत मिश्रा, आयुष्मान बाजपेयी अमन तिवारी, कलेक्टर डोमन सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित समाज के विभिन्न लोग उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news