रायपुर

नगर निगम ने दो दिन में वसूला 9135908 रू. टैक्स
21-Mar-2022 6:47 PM
नगर निगम ने दो दिन में वसूला 9135908 रू. टैक्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  21 मार्च।
नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने नगर निगम के सभी 10 जोनों में 19 एवं 20 मार्च को शासकीय अवकाश के दिन 9135908 रू. की राजस्व वसूली की है। 19 मार्च को 5176758 रू. की राजस्व वसूली 711 करदाताओं से नगर निगम राजस्व विभाग ने की। 20 मार्च को 609 लोगो से 3959150 रू. की राजस्व वसूली अवकाष दिवस पर की गई। जोन 1 ने 2 दिन में 1178876 रू, जोन 2 ने 755750 रू., जोन 3 ने 415505 रू. जोन 4 ने 876005 रू. जोन 5 ने 1012173 रू., जोन 6 ने 622395 रू., जोन 7 ने 1119811 रू., जोन 8 ने 847205 रू., जोन 9 ने 1436246 रू., जोन 10 ने 871942 रू. की  वसूली 19 एवं 20 मार्च  के शासकीय अवकाश दिवस पर की है। इस प्रकार सभी 10 जोनो ने 2 दिन में शासकीय अवकाश के दौरान 9135908 रू. की  वसूली की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news