रायपुर

60 हजार पुलिस कर्मी अब सीधे सीएम बघेल के कांटेक्ट में रहेंगे, बनेगा वाट्सएप ग्रुप
22-Mar-2022 5:24 PM
60 हजार पुलिस कर्मी अब सीधे सीएम बघेल  के कांटेक्ट में रहेंगे, बनेगा वाट्सएप ग्रुप

इस तरह बनाए जायेंगे ग्रुप

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मार्च। मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों से अब सीधे व्हाट्सएप के जरिये बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस रेंज के आईजी और एसपी को निर्देश जारी कर दिया गया है। उसमे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जोडऩे के लिए कहा गया है। प्रदेश में लगभग 60 हजार पुलिस कर्मी हैं।अगर ग्रुप बनने की बात करें तो मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस के नाम से ग्रुप बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ संवाद इसे हैंडल करेगा। पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश के अनुसार इसमें कहा गया है – इन ग्रुप के माध्यम से मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से सीधा संवाद करेंगे। अत: आपके अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री संवाद ग्रुप मे अधिक से अधिक संख्या मे पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को जोडऩे हेतु निर्देशित करें।

जिला स्तर का ग्रुप छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा च्च्मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिसज्ज् के नाम से ग्रुप का लिंक बनाकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के मोबाइल नंबरों पर भेजा जाएगा एवं उन्हें ग्रुप सदस्य बनाया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के सभी  सीएसपी, एसडीओपी  उप पुलिस अधीक्षकों को उस ग्रुप मे जोड़ेंगे एवं एडमिन बना देंगें।

एसडीओपी अपने थानों के टीआई,एसआई, एएसआई, और सिपाही आरक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों को जोड़ते जाएंगे। उनको जोडऩे भेजे गए लिंक का प्रयोग भी किया जाता सकता है ताकि उस लिंक पर क्लिक कर सीधे जुड़ सकेंगे। ग्रुप की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ संवाद से सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का एक ग्रुप बनाया जाएगा।

एक से अधिक ग्रुप की आवश्यकता होने पर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग ग्रुप में जानकारी देंगे इस पर छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा तत्काल ग्रुप बनाकर भेज दिया जाएगा एवं सूचित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news