बलौदा बाजार

महिला समूहों की समस्या जानने पहुंचे कलेक्टर
23-Mar-2022 3:39 PM
महिला समूहों की समस्या जानने पहुंचे कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 मार्च।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कसडोल विकासखंड के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।
उन्होंने इस दौरान ग्राम मटिया, मानाकोनी देवरीकला के गौठान में पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे आजीविका कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनको होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल किया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आप सभी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आप सभी मिलकर और क्या अच्छा काम हो सकता इस बारे में भी सोचकर हमे अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री के सपनों के अनरूप हम सभी गौठानो को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने चाह है। हम सभी चयनित गौठानो में कही सिलाई मशीन, मिनी राइस मिल एवं दाल मिल, मसाला मिल शीघ्र ही लगाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त हम जल्द गौठानो में पौनी पसारी योजना के तहत मोची, बढ़ई एवं कुम्हारों के लिए भी नवीन कार्य योजना बनाएं जा रहे है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने संबधित अधिकारियों को गौठानो में  आजीविका गतिविधियों को अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, कसडोल सीईओ हरिशंकर चौहान मनरेगा पीओ अंजू सहित ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news