गरियाबंद
अभिनेष के गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाईयों ने किया पुतला दहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 मार्च। भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अनिमेष बॉबी कश्यप सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर श्री साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की दमनकारी नीतियों को बताते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है केवल बदले की भावना को लेकर काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति द्वेष पूर्ण ढंग से गिरफ्तारी व प्रताडऩा कर रही है।
गरीबों की हक की लड़ाई लडऩे गए संगठन के जिलाध्यक्ष को धारा लगवा कर गिरफ्तारी किया जाना सरकार की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। बड़े शर्म की बात है होली जैसे पर्व के अवसर पर गरीबों के घरों को बिना सूचना के तोडऩे और बेघर करने जैसा प्रयास किया गया। उनके साथ देने वालों को आरोपी साबित कर गिरफ्तार किया जाना और जेल में डाल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अभी तक केवल गरीबों को आश्वासन देने भर का काम कर रही है। कार्यक्रम में नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के द्वारा आभार ज्ञापित करते हुए 24 मार्च को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में मंदिर हसौद पहुंचने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री साहू के अलावा नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, दयालु राम गाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, पार्षद महेश यादव, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, लेखा महोबिया, मुरलीधर सिन्हा, भारत यादव, अनिल चन्द्राकर, परदेशी साहू, अशोक नागवानी, अजित चौधरी, बॉबी चावला, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, दिनेश यादव, रामेश्वर देवांगन, टिंकू सोनी, कमलेश कहार, संजय साहू, मनीष देवांगन, पंकज देवांगन, कैलाश तिवारी, कैलाश देवांगन, नवल साहू, हितेश मंडाई, भूपेंद्र सोनी, सौरभ जैन, ऐश्वर्य गोयल, चेतन साहू, धीरज साहू, मिथलेश साहू सहित राजिम, गरियाबंद, फिंगेश्वर व नवापारा मंडल के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।