रायपुर

शुक्रवार को फिर बदला मौसम 27 से बढ़ेगी गर्मी
25-Mar-2022 7:04 PM
शुक्रवार को फिर बदला मौसम 27 से बढ़ेगी गर्मी

रायपुर, 25 मार्च। शुक्रवार को सुबह राजधानी का मौसम फिर बदला। पश्चिमी दिशा से आ रही हवाओं के कारण सुबह सूरज निकलने के बाद बादलों में जा छिपा दोपहर बाद सूरज निकला, लेकिन गर्मी कुछ कम थी। शनिवार को भी पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 मार्च के बाद से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम से हवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण से आ रही नम हवा की वजह से आने वाले दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के भी आसार हैं।  प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव नहीं होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news