रायपुर

नितिन नबीन खैरागढ़ पहुंचे, बनाएंगे बूथवार रणनीति, पुरंदेश्वरी भी जल्द आएंगी
26-Mar-2022 6:26 PM
नितिन नबीन खैरागढ़ पहुंचे, बनाएंगे बूथवार रणनीति, पुरंदेश्वरी भी जल्द आएंगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मार्च। खैरागढ़ में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमा रहा है। कांग्रेस, और भाजपा के नेता चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस कड़ी में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को यहां पहुंचे, और सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना हो गए। नबीन वहां स्थानीय नेताओं को चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स देंगे।

खैरागढ़ में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 28 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है। इसी बीच दोनों प्रमुख दल भाजपा, और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बताया गया कि कांग्रेस ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया है। साथ ही इसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी रखा है। यही नहीं, सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, और कवासी लखमा क्षेत्र के दौरे पर हंै, और वहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव प्रचार का दायित्व सौंप रहे हैं।

भाजपा भी प्रचार-प्रसार के मामले में पीछे नहीं है। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, शिवरतन शर्मा, और राजेश मूणत को अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को यहां पहुंचे, और वे सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना हो गए। नबीन चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी भी जल्द यहां आने वाली है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, और प्रहलाद सिंह पटेल भी यहां पहुंच रहे हैं। पार्टी ने यहां आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है। अगले कुछ दिनों में यहां प्रचार तेज होने के आसार हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news