रायपुर

सोम-मंगल को बंद रहेंगे बैंक, बीमा दफ्तर और डाकघर, होगी परेशानी
27-Mar-2022 4:20 PM
सोम-मंगल को बंद रहेंगे बैंक, बीमा दफ्तर और डाकघर, होगी परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च।
प्रदेश में ट्रेड यूनियन से जुड़े 10 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी संगठन कल से दो दिनी देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। वे मोदी सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों का विरोध कर रहे हैं। वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में हो रही इस हड़ताल से वार्षिक लेखे बंदी का कार्य प्रभावित होगा। इस हड़ताल में बैंक-बीमा संगठन भी शामिल हो रहे हैं। वहीं कल-परसों प्रदेश में डाक सेवाएं भी ठप्प रहेंगी। इन कर्मचारी संगठनों की अपनी-अपनी अलग मांगे हैं। बैंक अमला चेस्ट का काम आउटसोर्सिंग से कराने का विरोध कर रहा है, तो बीमा कर्मी एलआईसी के आईपीओ के विरोध में हैं।  इस हड़ताल को सफल करने देश के 10 कर्मचारियों व मजदूर संगठनों ने शनिवार को शाम मशाल रैली निकाली। रायपुर में कर्मचारी भवन से निकली यह रैली कालीबाड़ी, महिला थाना, कोतवाली, होते हुए बिजली आफिस चौक पर समाप्त हुई। इस रैली में धर्मराज महापात्र, संजय सिंह, एम के नंदी, एस सी भट्टाचार्य, प्रदीप गभने, अलेकजेंडर तिर्की, सुरेंद्र शर्मा, अतुल देशमुख, राजेश पराते, के के साहू, संदीप सोनी, टी के मिश्रा, ऋ षि मिश्रा, अर्थों, मनोहर साहू, मयंक, देवेंद्र सोरी, सुभाष साहू, सुजय शर्मा, ज्योति पाटिल,गीता पंडित, संध्या भगत, संध्या राज, फिबी भगत, सहित सीटू, इंटक, बैंक, बीमा कर्मी संगठनों के सैकड़ो शामिल हुए। इस हड़ताल से भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ ने दूरी बनाई है।   
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news