रायपुर

एक अप्रैल से रेंजर भी हड़ताल पर जाएंगे
27-Mar-2022 7:36 PM
एक अप्रैल से रेंजर भी हड़ताल पर जाएंगे

रायपुर, 27 मार्च। वन कर्मियों की सात दिन से जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए रेंजर्स एसोसिएशन ने भी 1 अप्रैल से काम बंद करने का फैसला किया है।

छग वन राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा एवं उनके सदस्यों के साथ विचार-विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। वर्तमान में जो वन कर्मचारी संघ का हड़ताल चल रहा है उसमें वनरक्षक से लेकर उप वनक्षेत्रपाल तक हमारे सहयोगी स्टॉफ आंदोलनरत हैं। उनकी जायज मांगों के समर्थम में रेंजर्स एसोसिएशन को भी आगे आना आवश्यक है।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30 मार्च तक अगर सभी प्रभारी रेंजर अपना रेंज प्रभार डीएफओ को सौंपकर हड़ताल में शामिल हो जाएंगे तो 1 अप्रैल से सभी रेंजर भी वन कर्मचारी संघ के समर्थन में शासकीय अभिलेख वन मण्डल में जमाकर वन कर्मचारी संघ के समर्थन में  हड़ताल पर चले जाएंगे।
 
वनमंत्री से भी जाकर मिले तथा डायरेक्ट रेंजर एवं पदोन्नत रेंजर के पद स्थापना, एवं 2017 तथा 2019 बैच के रेंजरों की प्रविक्षा अवधि समाप्त हेतु चर्चा हुई। शीघ्र पदस्थापना एवं प्रविक्षा अवधि समाप्त हेतु आश्वासन मिला है।

आंदोलनरत हमारे सहयोगी स्टॉफ के जायज मांगों के समर्थन में रेंजर एसोसिएशन भी एक अप्रैल से अपने समस्त अभिलेख वनमंडलाधिकारी को सौंपकर हड़ताल में सम्मलित होगा। इस अवधि में  जो भी विभागीय क्षति होंगी, तथा कार्य प्रभावित होगा इसका समस्त उत्तरदायित्व शासन का होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news