रायपुर

कर्मचारियों के समर्थन में एक अप्रैल से रेंजर भी जाएंगे हड़ताल पर
28-Mar-2022 5:07 PM
कर्मचारियों के समर्थन में एक अप्रैल से रेंजर भी जाएंगे हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। 
वन कर्मियों की सात दिन से जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए रेंजर्स एसोसिएशन  ने भी 1अप्रैल से काम बंद करने का फैसला किया है। छग वन राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष  सतीश मिश्रा एवं उनके सदस्यो के साथ विचार -विमर्श उपरांत सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया । वर्तमान मे जो वन कर्मचारी संघ का हड़ताल चल रहा हैं उसमे वनरक्षक से लेकर उप वनक्षेत्रपाल तक हमारे सहयोगी स्टॉफ आंदोलनरत हैं उनकी जायज मांगो के समर्थम मे रेंजर्स एसोसिएशन को भी आगे आना आवश्यक हैं। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की  30 मार्च तक अगर सभी प्रभारी रेंजर प्रभार अपना रेंज प्रभार डीएफओ को सौंप कर हड़ताल में शामिल हो जाऐंगे। समलित हो जायेगे तो 1 अप्रैल  से सभी रेंजर भी वन कर्मचारी संघ के समर्थन मे शासकीय अभिलेख वन मण्डल मे जमा कर वनकर्मचारी संघ के समर्थन मे हड़ताल पर चले जायेगे। वनमंत्री से भी जाकर मिले तथा डायरेक्ट रेंजर एवं पदोन्नत रेंजर के पद स्थापना, एवं 2017तथा 2019 बैच के रेंजरो की प्रविक्षा अवधि समाप्त हेतु चर्चा हुई शीघ्र पदस्थापना एवं परिविक्षा अवधि समाप्त हेतु आश्वासन मिला हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news