रायपुर

किसान मोर्चा ने बनाया तीन महीने का कार्यक्रम, होंगे किसान सम्मेलन
28-Mar-2022 5:10 PM
किसान मोर्चा ने बनाया तीन महीने का कार्यक्रम, होंगे किसान सम्मेलन

रमन सिंह बोले-किसान पीएम आवास से वंचित

रायपुर, 28 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक कांकेर में  हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव भी शामिल हुए।  इसमें आगामी तीन महीनों में मंडल, जिला की बैठक , ग्राम पंचायत स्तर पर किसान संयोजक की नियुक्ति, विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन किये जायेंगे। पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं,  लाखों गरीब किसान प्रधान मंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं, भूपेश सरकार द्वारा 14 लाख से अधिक आवास लौटाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ 18 हजार करोड़ से वंचित हो गया। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार को माफिया सरकार बताया, खनन माफिया के चंगुल में प्रदेश है और इससे प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी जो कृषि कार्य मे लगी है वही सबसे ज्यादा पीडि़त हो रहे हैं, उन्होंने इस माफिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मोर्चा कार्यकर्ताओं को सडक़ की लड़ाई लडऩे का आव्हान किया।

मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कृषि प्रस्ताव रखा।  गरियबन्द जिला किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष हरित, जिला प्रभारी अजय साहू, प्रदेश सदस्य शेखर   साहू, अश्वनी साहू ने राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद को जिले की रिपोर्ट कार्ड भी सौंपी।

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष, श्यामबिहारी जायसवाल, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी संबोधित किया। बैठक सम्पति के पूर्व मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने शोक प्रस्ताव रखा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news