रायपुर

खैरागढ़ को कांग्रेस ने 16 सेक्टरों में बांटा, 18 विधायकों की ड्यूटी सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी
28-Mar-2022 5:57 PM
 खैरागढ़ को कांग्रेस ने 16 सेक्टरों में बांटा, 18 विधायकों की ड्यूटी सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मार्च। खैरागढ़ में कांग्रेस ने आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है। विधानसभा को 16 सेक्टरों में बांटा गया है, और यहां डेढ़ दर्जन विधायकों के साथ-साथ निगम-मंडल के पदाधिकारियों और सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

खैरागढ़ में कांटे की टक्कर है। यही वजह है कि कांग्रेस ने यहां व्यवस्थित ढंग से प्रचार की रणनीति बनाई है। चुनाव अभियान समिति के संयोजक ताम्रध्वज साहू, चुनाव प्रभारी रविंद्र चौबे, कवासी लखमा व मंत्री अमरजीत भगत से चर्चा के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र को 16 सेक्टरों में बांटा गया है।

ये सेक्टर खैरागढ़ नगर, खैरागढ़ ग्रामीण, गंडई, छुईखदान में बनाए गए हैं। पहले जोन और फिर सेक्टर बनाया गया है। खैरागढ़ नगर के 6 सेक्टरों में रश्मि सिंह, मायारानी सिंह, हर्षिता बघेल, आशीष छाबड़ा, डॉ. थानेश्वर पाटिला, सीमा धृतेश, सीमा पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। खैरागढ़ ग्रामीण में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, नीलकंठ चंद्रवंशी, चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, द्वारिकाधीश यादव, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, कुंवर सिंह निषाद, गोरेलाल बर्मन, लक्ष्मी धु्रव, राजेंद्र धीवर, निर्मल कोसरे, चुरावन मंगेश्कर, विनोद चंद्राकर, राजेंद्र साहू, दलेश्वर साहू, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, नीता लोधी, अनिता शर्मा के अलावा राकेश पात्रे, राजेश्वर भार्गव हैं।

गंडई ब्लॉक के सेक्टरों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, विरेश ठाकुर, अर्चना पोर्ते , अनूप नाग, रामकुमार पटेल, विष्णु यादव, विपिन साहू, अंबालिका साहू, लोकराम साहू, राजेंद्र साहू, मीना साहू, सतेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, महेश चंद्रवंशी, आलोक चंद्राकर, गुरूदयाल बंजारे, दुर्गा बघेल हैं। छुईखदान ब्लॉक के सेक्टर में संत कुमार नेताम, राजेश शुक्ला (कवर्धा) विक्रम मंडावी, इंदर शाह मंडावी, जनक धु्रव, मोहित केरकेट्टा, डॉ. के के धु्रव, राम कुमार यादव, घनश्याम वर्मा, जागेश्वरी वर्मा, अग्निचंद्राकर, मन्ना लाल यादव, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, राजेश यादव, ममता चंद्राकर, नवीन जायसवाल, सोनू चंद्राकर, संजीत बैनर्जी, भईया राम सिन्हा, संगीता सिन्हा, विभा साहू, कविता साहू, प्रकाश नायक, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर और थानेश्वर साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

दो ने नाम वापस लिए

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए सोमवार को नामवापसी का अंतिम दिन है। दोपहर तक दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे वापस ले लिए। इसका मतलब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस उपचुनाव के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची आज शाम जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही कल से प्रचार अभियान में और तेजी आएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news