रायपुर

भाजयुमो बेरोजगारी टेंट खोलेगा मुख्यमंत्री के झूठ की पोल
28-Mar-2022 7:36 PM
भाजयुमो बेरोजगारी टेंट खोलेगा मुख्यमंत्री के झूठ की पोल

रायपुर, 28 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कामकाजी बैठक सोमवार को कुशाभाउ ठाकरे परिसर हुई। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजयुमो के कामकाजी बैठक में मिशन 2023 को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये जिसमें बेरोजगारी विषय पर प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर मण्डल स्तर से विधानसभा स्तर तक और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बेरोजगारी को जन आंदोलन के रूप में खड़ा करने को लेकर रणनीति तय की गई सांथ ही मिशन 2023 को लेकर प्रदेश भर के सभी शक्तिकेन्द्रों में भाजयुमो की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की गई है और भाजयुमो कायर्कतार्ओं को सायबर विस्तारक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही खैरागढ़ उपचुनाव में भी भाजयुमो की भागीदारी तय करते हुए भाजयुमो कायर्कतार्ओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सडक़ पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के सांथ सांथ विस्तारक के रूप में संगठन के साथ अपना पूर्ण समय देते हुए शक्ति केन्द्रों में संगठन के साथ कदमताल करने उत्साही हैं और यही उत्साह हमारी 2023 की राह आसान करेगा बेरोजगारी जैसे विषय पर भाजयुमो ने आज प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की है निश्चित ही भाजयुमो का यह आंदोलन युवाओं को छलने व ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 5 लाख नौकरी के झूठे दावे झूठे प्रचार की पोल खोलकर रख देगा।

भाजयुमो की कामकाजी बैठक के द्वितीय सत्र में सायबर विस्तारकों प्रभारियों व संभाग प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को सायबर विस्तारक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजयुमो की युवा तरूणाई की उर्जा सकारात्मक शक्ति उत्साह के बुते प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के अंदर प्रत्येक बूथों के अंदर भाजयुमो कायर्कतार्ओं की विस्तारक के रूप में जो उर्जा लगेगी उसका प्रतिफल 2023 में प्रत्येक बूथ में कमल का फूल खिलाकर हस सभी को प्राप्त होगा।

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि  भाजयुमो में प्रवास केवल प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक सीमित न रह,े जिलों में मण्डलों में शक्तिकेन्द्रों में और प्रयास करके बूथों तक प्रवास की कायर्योजना बनाकर भाजयुमो कायर्कर्ता काम करें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि बेरोजगारी विषय पर भाजयुमो का प्रदेश व्यापी आंदोलन 2023 में छत्तीसगढ़ से कांगे्रस को उखाड फेंकने वाला साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने  कहा कि हमने बेरोजगारी विषय पर प्रदेश व्यापी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई है जिसे हम सभी को मिलकर जन आंदोलन के रूप में खड़ा करना है। उन्होने संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी जिला अध्यक्षों जिला प्रभारियों व संभाग प्रभारियों से संवाद करते हुए वन बूथ 20 युथ जिलेवार समीक्षा की साथ ही 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस एवं 14 अपै्रल अंबेडकर जयंती के कायर्क्रम में भाजयुमो की भागीदारी सुनिश्चत करने आवश्यक दिशा निदेर्श दिये।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री के झूठ के पोल खोलने  मोर्चा मण्डल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक बेरोजगारी टेंट लगाकर प्रदेश सरकार के झूठ की पोल खोलेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी टेंट के माध्यम से ना सिर्फ हम इनके झूठ की पोल खोलेंगे बल्की प्रदेशभर में जन आंदोलन खडा कर झूठी कांग्रेस की सरकार को उखाडक़र फेंक देंगे। उन्होने कहा कि भाजयुमो का एक-एक कायर्कर्ता छत्तीसगढ़ के युवाओं के सांथ छल करने वाली झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ा है। खेल ग्राउंड से लेकर कोचिंग सेंटर से लेकर चैपाटी जीम, गली-गली, गांव-गांव, नुक्कड़-नुक्कड़, बस्ती-बस्ती तक कांग्रेस सरकार के झूठ के पोल को खोलने भाजयुमो कायर्कर्ता जायेगा बेरोजगारी टेंट लगायेगा आंदोलन खड़ा करेगा। झूठ का पोल खोलने हम पोस्टर, फ्लेक्स, वालराईटिंग का वार चलाऐंगे हस्ताक्षर अभियान चलाऐंगे और छत्तीसगढ़ की युवाओं से छल करने वालों को सत्ता से उखाडक़र फेंक देंगे यही संकल्प भारतीय जनता युवा मोर्चा का है।

मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी द्धय आलोक डंगस व दीप ज्योति मुंड ने सभी जिलों की कामकाज की समीक्षा की सभी जिला प्रभारियों से प्रवास की जानकारियां ली वन बूथ 20 यूथ एवं संगठनात्मक कार्यों मे आ रही परेशानियों को लेकर संवाद किया एवं बेहरत कार्य संपादन के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news