गरियाबंद

भागवत कथा में कृष्ण और सुदामा चरित्र की सुनाई कथा
29-Mar-2022 3:45 PM
भागवत कथा में कृष्ण और सुदामा चरित्र की सुनाई कथा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय व विधायक अजय चंद्राकर पहुंचे कथा सुनने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 मार्च।
नगर में आयोजित भागवत कथा के 7वें दिन कथा सुनने पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, विधायक अजय चंद्राकर व भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह पहुंचे थे।
इस दौरान भागवत में कृष्ण सुदामा मिलन के प्रसंग की कथा चल रही थी, जिसे देख प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री आत्म विभोर हो उठे और कहा कि कई जन्मों के पुण्य का फल है जो भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलता है।

भागवत हमारे जीवन का सार है। कथा वाचक पं. कालेश्वर महाराज ने कहा कि निर्बल के बल भगवान है, निस्सहाय के सहारा भगवान करते हैं। निर्धन के भी धन भगवान ही है, इसलिए सब ने पुकारा है। भगवान के नाम ऐसे ही द्वापर युग में एक भूमि का पुत्र भवमासुर हुआ। जो अपने आप को कृष्ण समझता था। लेकिन कृष्ण के 16108 पटरानिया सीता मूर्ति के प्रारूप धर्म के राजाओं के यहां बड़े सुंदर रिद्धि सिद्धि लेकर के कन्या रूप में प्रगट हुई। उन्ही कन्याओं को भवमासुर जेल में बंद कर, नारी का अपमान किया। भगवान ने उनके रक्षा करने के लिए पांच सिर वाले मुरदैत्य को पहले मारा, तत्पश्चात भावमासुर को मारा। निसहाय कन्याओं को जेल से छुड़ाकर द्वारका ले आये। मुरदैत्य हमारे मानव जीवन के भीतर भी है वो क्या है? वह तन के भीतर पांच लुटेरे जिसमें काम, क्रोध मद, लोभ, मोह  आदि है। बताया कि भागवत गीता ही जीवन का सार है, यही सार जीवन को मंगलमयी बनाता है।

भगवान के प्रति समर्पित रहे। आत्मा परमात्मा आज भी हम सबके जीवन में हैं इसलिए जीवनभर प्रभु के याद करें।
इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, मेघा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, मुकुंद मेश्राम, रेशम हुंदल, नागेंद्र वर्मा, ईश्वरी देवांगन, वीरू साहू, भागवत सोनकर, सिंटू सौरभ जैन, राजेश साहू, प्रितेश साहू, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news