रायपुर

शहर जिला भाजपा की बैठक में बृजमोहन बोले—बिगुल बज चुका है दिन-रात संघर्ष के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें
29-Mar-2022 5:01 PM
शहर जिला भाजपा की बैठक में बृजमोहन बोले—बिगुल बज चुका है दिन-रात संघर्ष के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च।
भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक एकात्म परिसर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  व जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में पूर्व विधायक राजेश मूणत, पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल शामिल नहीं हुए।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी वर्ष है कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब कार्यकर्ताओं को दिन-रात संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि असली चुनावी रणनीति संगठन के अंतिम घटक शक्ति केंद्र व बूथ पर रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रोंत की तर्ज पर अब हमें उन के गठन के लिए परिणाम मूलक कार्य करने होंगे।  अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने  पूर्व के कार्यों की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा सतत प्रवाह का नाम ही संगठन है पर उस प्रवाह की समीक्षा जरूरी है।
जिला कार्यसमिति में  जिला उपाध्यक्ष अमरजीत चावला ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया।

बैठक में सच्चिदानंद उपासने,सुभाष तिवारी,जिला महामंत्री  रमेश सिंह ठाकुर,    सूर्यकांत राठौर, मिर्जा इरशाद बेग, अशोक पांडेय, अवधेश  जैन, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल  , योगी अग्रवाल, अग्रवाल,बजरंग खंडेलवाल,सत्यम दूबा, ललित ,आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, चंद्रेश शाह,जिला मंत्री मुरली शर्मा, हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, खेम सेन, अकबर अली, मृत्युंजय दुबे, राजियत धु्रव, राजेश पांडेय, रोहित साहू,  सावित्री जगत,  ज्ञानचंद चैधरी,  मीडिया प्रभारी राहुल राय, मंडल अध्यक्ष सालिक ठाकुर, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी,  भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर,  ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र धुरंधर, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू,  अर्चना शुक्ला,दलविंदर बेदी,  गजानंद साहू  उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news