रायपुर

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
29-Mar-2022 5:13 PM
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर, 29 मार्च। पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उपरवारा निवासी निरंजन रात्रे द्वारा अपने मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम/सायबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम उपरवारा जाकर निरंजन रात्रे के मकान में छापा मारा। मकान में एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर बंजारे निवासी महासमुंद का होना बताया। मकान की तलाशी लेने पर मकान में गांजा रखा होना पाया गया। ईश्वर बंजारे ने बताया कि वह निरंजन रात्रे के पास काम करता है एवं निरंजन रात्रे ओडिशा से गांजा लाता है तथा वह निरंजन रात्रे के बोलने पर गांजा को अलग - अलग व्यक्तियों के पास जाकर बिक्री करता है। जिस पर आरोपी ईश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो 340 ग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये तथा 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news