गरियाबंद
वन कर्मियों की हड़ताल जारी
29-Mar-2022 5:17 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उप वन क्षेत्रपाल, वनपाल एवं वन रक्षकों के द्वारा विगत 9 दिनों से अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जा रहा है। विभिन्न कर्मचारी संगठन के साथ वन लिपिक संघ समर्थन दिया।
सचिव राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि शासन के द्वारा वन कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गयी तो विभाग के समस्त लिपिक भी में सम्पूर्ण रूप इस आंदोलन में कूदेंगे। आज हड़ताल के पंडाल में वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष किशोर यादव, श्रीमति बिन्दु कश्यप, सचिव राकेश शर्मा, संयोजक देवेश शर्मा, संरक्षक मो. अज़हरुद्दीन सहित वन मंडल के समस्त लिपिक उपस्थित थे।