रायपुर

सरकार के झूठ की पोल खोलने भाजयुमो का बेरोजगारी टेंट
29-Mar-2022 7:06 PM
सरकार के झूठ की पोल खोलने भाजयुमो का बेरोजगारी टेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कामकाजी बैठक सोमवार को  कुशाभाउ ठाकरे परिसर हुई। छत्तीसगढ़ भाजयुमो के कामकाजी बैठक में मिशन 2023 को लेकर महत्वपूर्ण निणर्य लिए गए। इनमें मण्डल से विधानसभा स्तर तक बेरोजगारी को जन आंदोलन के रूप में खडा करने को लेकर रणनीति तय की गई। भाजयुमो कायर्कतार्ओं को सायबर विस्तारक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई। 

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि युवा मोचा ने आज प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की है निश्चित ही भाजयुमो का यह आंदोलन युवाओं को छलने व ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 5 लाख नौकरी के झूठे दावे झूठे प्रचार की पोल खोलकर रख देगा। संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजयुमो में प्रवास केवल प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक सीमित न रह,े जिलों में मण्डलों में शक्तिकेन्द्रों में और प्रयास करके बूथों तक प्रवास की कायर्योजना बनाकर भाजयुमों कायर्कर्ता काम करें।

प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि बेरोजगारी विषय पर भाजयुमों का प्रदेश व्यापी आंदोलन 2023 में छत्तीसगढ़ से कांगे्रस को उखाड फेंकने वाला साबित होगा।

 प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने  कहा कि सभी जिला अध्यक्षों जिला प्रभारियों व संभाग प्रभारियों से संवाद करते हुए वन बूथ 20 युथ जिलेवार समीक्षा की साथ ही 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस एवं 14 अपै्रल अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री के झूठ के पोल खोलने  मोर्चा  खेल ग्राउंड से लेकर कोचिंग सेंटर से लेकर चैपाटी जीम, गली-गली, गांव-गांव, नुक्कड़-नुक्कड़, बस्ती-बस्ती तक कांग्रेस सरकार के झूठ के पोल को खोलने भाजयुमो कायर्कर्ता जायेगा बेरोजगारी टेंट लगायेगा आंदोलन खड़ा करेगा। झूठ का पोल खोलने हम पोस्टर फ्लेक्य वालराईटिंग का वार चलाऐंगे हस्ताक्षर अभियान चलाऐंगे।  मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी द्धय आलोक डंगस व दीप ज्योति मुंड ने सभी जिलों की कामकाज की समीक्षा की सभी जिला प्रभारियों से प्रवास की जानकारियां ली वन बूथ 20 यूथ योजना पर भी चर्चा की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news