गरियाबंद

वन कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन ने दिया समर्थन
30-Mar-2022 6:56 PM
वन कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन ने दिया समर्थन

छत्तीसगढ़ संवाददाता

गरियाबंद, 30 मार्च। वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर उप वन क्षेत्रपाल, वनपाल एवं वन रक्षकों के द्वारा विगत 9 दिनों से अनिश्चित कालीन आंदोलनरत वन कर्मचारियों को  छत्तीसगढ़ वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद के द्वारा भी नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि वन कर्मचारियों मांगे नहीं मानी गई तो विभाग के लिपिक वर्ग सम्पूर्ण रूप से आंदोलन में कुदेगी।

मंगलवार को वन कर्मचारी संघ के प्रान्तीय आह्वान पर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 9 वे दिन भी लगातार जारी रहा। उक्त अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को गरियाबन्द जिला शाखा वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा धरना स्थल पहुँच नैतिक समर्थन दिया।

वन लिपिक वर्गीय संघ के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि यदि शासन के द्वारा वन कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गयी तो विभाग के समस्त लिपिक भी में सम्पूर्ण रूप इस आंदोलन करेंगे। वहीं वन कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन आंदोलन से वनों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है, जंगल जल रहे हैं, वन माफिया सक्रिय हो चुके हैं तथा अतिक्रमण और अवैध शिकार चरम पर है।

आज हड़ताल के पंडाल में वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष किशोर यादव, बिन्दु कश्यप, सचिव राकेश शर्मा,  संयोजक देवेश शर्मा, संरक्षक मो. अजहरुद्दीन सहित वन मंडल के समस्त लिपिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news