रायपुर

निगम जोन 1 के वार्डों में होंगे तीन-तीन लाख के विकास कार्य
31-Mar-2022 5:37 PM
 निगम जोन 1 के वार्डों में होंगे तीन-तीन लाख के विकास कार्य

रायपुर, 31 मार्च। महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन नम्बर 1 के कार्यालय पहुंचकर पार्षदों से चर्चा की। महापौर ने पार्षदगणों से वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर सुझाव लिये. महापौर ने सभी वार्डों में जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु व्यवहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में 3-3 लाख रूपये के नये विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव बनाने एवं कार्य शीघ्र करवाने के सम्बंधित जोन अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस चर्चा में स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, जोन 1 जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पार्षद  दिलेश्वरी डॉक्टर अन्नूराम साहू, टेसू नंदकिशोर साहू,  गोदावरी गज्जू साहू,कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन, नारद कौशल, जोन 1 जोन कमिश्नर कृष्णा देवी खटीक, कार्यपालन अभियन्ता सुभाष चंद्राकर एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारी उपस्थिति थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news