रायपुर

आप छत्तीसगढ़ ने केजरीवाल के आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसात्मक घटना पर नड्डा को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
31-Mar-2022 6:24 PM
आप छत्तीसगढ़ ने केजरीवाल के  आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसात्मक घटना पर नड्डा को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

रायपुर, 31 मार्च। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसात्मक घटना की निंदा की है। इसे लेकर भाजपाध्यक्ष जे पी नड्डा के नाम पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

युवा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर ने कहा कि इस घटना से भाजपा की गुंडागर्दी साफ दिखाई देती है भाजपा की बौखलाहट पूरे देश ने आज देख लिया है इससे आनेवाले समय पर भाजपा को अपनी राजनीति तरीके पर विचार करना होगा।

 छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला ने कहा कि आज हम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर आए है और यहां किसी भी प्रकार की सुरक्षा नही होने के बावजूद हम शांति प्रिय तरीके से एक पत्र के माध्यम से विरोध जताने आये है जबकि भाजपा के गुंडों ने  केजरीवाल के घर पर एक फि़ल्म के प्रमोशन के तरीकों को सही नही बताने का विरोध कर हमला कर दिया।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन,, धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष संतोष दुबे, ग्रामीण विस् अध्यक्ष मुकेश देवांगन, मीडिया टीम से मिहिर कुर्मी, अज़ीम खान, विशाल मैरिषा उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news