रायपुर

36 वादाखिलाफी को न्यूट्रिलाइज करने खैरागढ़ जिले की घोषणा-डॉ. रमन
01-Apr-2022 5:46 PM
 36 वादाखिलाफी को न्यूट्रिलाइज करने  खैरागढ़ जिले की घोषणा-डॉ. रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव भाजपा के प्रत्याशी कोमल जंघेल की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा को जनता से मिल रहे एकतरफा समर्थन से घबराकर कांग्रेस ने जिला बनाने का राजनीतिक पांसा फेंका है। यह ट्रंप कार्ड नहीं। सीएम भूपेश ने साढ़े तीन साल में खैरागढ़ के लोगों से जो वादाखिलाफी की है उसे न्यूट्रिलाइज करने यह घोषणा की है।

शुक्रवार को दोपहर पत्रकारों से चर्चा में डॉ. सिंह ने कहा भाजपा शासन में हमने जो काम किया भूपेश केवल उनका नामकरण कर क्रेडिट ले रहे हैं। डॉ. रमन सिंह कांग्रेस सरकार को 10 में से कितने नंबर देंगे? इसके जवाब में पूर्व सीएम ने कहा इस सरकार में शराब-रेत-लैंड माफिया सक्रिय है। सरकारी कामकाज में करफ्शन बढ़ा है। इसलिए ये नंबर देने लायक बचे नहीं हैं। खैरागढ़ से लौट रहे डॉ. सिंह ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही सीएम से प्रश्न कर रहे है कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। क्योंकि साढ़े तीन साल बाद भी खैरागढ़ में एक भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। सडक़, पीएम आवास, कृषि कॉलेज जैसे जो भी काम दिख रहे हैं वो बीजेपी शासन में हुए हैं। डॉ. सिंह ने कहा देश के चुनावी इतिहास में पहली बार किसी उपचुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसके पीछे कारण यह है कि जनघोषणा पत्र के 36 बिन्दू अब तक अधूरे हैं। इसलिए खैरागढ़ के लिए 29 बिन्दूओं की नई घोषणाएं कर दी गई है। डॉ. सिंह ने कहा साढ़े 3 साल तक खैरागढ़ की जनता और देवव्रत सिंह विकास की मांग करते रहे,लेकिन एक भी काम नहीं किया। देवव्रत का कितना आदर करते हैं जो अब प्रतिमा लगाने का वादा कर रहे हैं। भूपेश ने देवव्रत को टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय लडऩा पड़ा। खैरागढ़ जिला घोषणा पर पूर्व सीएम ने कहा पिछले साल 15 अगस्त को चार जिलों की घोषणा की थी। उनकी क्या स्थिति है बताएं। अब दो घंटे में जिला बनाने की बात कर रहे हैं। रमन सिंह ने कहा मुख्यमंत्रीजी 29 हजार 880 घंटे हो गए सरकार में आए। अब युवा प्रश्न कर रहा है हमारा बेरोजगारी भत्ता कहां गया, महिलाएं पूछ रही हैं शराबबंदी कब करेंगे। किसान पूछ रहे हैं दो साल का बोनस कब देंगे। अनियमित कर्मचारी पूछ रहे है कि नियमित कब करेंगे। चार बजट हो गए, इन घोषणाओं का अता-पता नहीं।

रमन बताएं खैरागढ़ की उपेक्षा क्यों किया-सीएम भूपेश

सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि रमन सिंह ने खैरागढ़ को जिला क्यों नहीं बनाया?

चुनाव के चलते सीएम और पूर्व सीएम के बीच जुबानी जंग चल रही है। सीएम श्री बघेल ने कहा कि रमन सिंह बताएं कि खैरागढ़ की उपेक्षा क्यों की गई है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपये नहीं दे सके। जबकि हम 25 सौ रुपये दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार हैं। बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा ने धु्रवीकरण कर चुनाव जीता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news